एन आई एन,
पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखंड के कटियानी गांव में आज गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र सोराडी ने बताया कि कटियानी गांव निवासी देव सिंह अपने चचेरे भाई किशन सिंह की बंदूक की सफाई कर रहा था।
किशन सिंह ने बताया इसी दौरान अचानक बंदूक चल गई। गोली के छर्रे देब सिंह के हाथ और छाती पर लगे जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। सर्जन मुकेश कुटियाल ने बताया छर्रे निकाल दिये गये है, फिलहाल मरीज की हालत खतरे से बाहर है।