एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में धारचूला तहसील के ढूंगातोली निवासी आज एक 19 वर्षीय महिला ने फंदा लगा लिया। देव योग से परिजन मौके पर पहुंच गये, उन्होंने महिला को फंदे से नीचे उतार लिया। महिला को धारचूला अस्पताल ले जाया गया , जहां से उसे पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया।
परिजन जिला चिकित्सालय से उसे अपने साथ हायर सेंटर ले गए हैं। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। महिला का विवाह 14 माह पूर्व हुआ था। महिला का पति राजस्थान में कार्यरत बताया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने ऐसा प्रयास क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है।