एन आई एन,

पिथौरागढ़। दारमा घाटी मार्ग पर 12 जून को हुए वाहन हादसे के बाद आदि कैलाश टैक्सी ऑनर्स सोसायटी ने उपजिलाधिकारी धारचूला को ज्ञापन सौंपकर संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण दुर्घटना हुई, जिससे जनहानि हुई और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

टैक्सी यूनियन ने बीआरओ, पुलिस, परिवहन विभाग, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और अन्य संबंधित पक्षों की बैठक बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और दुर्घटना रोकथाम के उपायों पर चर्चा करने की मांग की है।

यूनियन ने दुर्घटना प्रभावित वाहन स्वामियों एवं मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp