एन आई एन,

पिथौरागढ़। पिछले दिनों जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा सोरगढ़ किले के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के बाद किले में व्यवस्थाओं को सुधारने का कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए किले परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान शुरू कराया है।

इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने, क्षतिग्रस्त टोंटियों की मरम्मत, पोलाइट को सुधारने और अन्य जनसुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा सोरगढ़ किले को एक स्वच्छ और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा पर जाने वाले दर्शनार्थी एक दिन पिथौरागढ़ में रहकर लंदन फोर्ट को देखने भी आ रहे हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp