एन आई एन,

पिथौरागढ़। अंजुमन हैदरी ने मोहर्रम की तैयारी शुरू कर दी है। इमामबाड़ा में आज संस्था के अध्यक्ष युसूफ खान की अध्यक्षता और सचिव इब्राहिम खान के संचालन में हुई बैठक में मोहर्रम के प्रस्ताव को पारित किया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष लियाकत अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी इमरान अली ने कहा कि आयोजन को संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन से पूर्व की भांति सहयोग मांगा जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp