एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील के सीमांत लीलम और बुगड्यार गांव में लगे मोबाइल टावर 2 साल से शोपीस बने हुए हैं।
विभाग इन्हें क्रियाशील दिखा रहा है, जबकि टावरों से कोई सिग्नल नहीं आ रहे हैं मुनस्यारी बचाओ संघर्ष समिति के जगत मर्तोलिया ने इस संबंध में केंद्रीय संचार मंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र के लोगों को गुमराह करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर टावर सुचारू नहीं होने पर क्षेत्र के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।