एन आई एन,
पिथौरागढ़। गणाईगंगोली क्षेत्र में जंगली जानवरों ने आतंक मचा रखा है । बंदर घरों के भीतर घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं और छोटे बच्चों पर हमले कर रहे हैं।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र उपाध्याय ने कहा है कि एक ओर बंदरों का आतंक बना हुआ है दूसरी ओर सूअर खेतों में लगी फसल उजाड़ रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से जानवरों से निजात दिलाए जाने की मांग की है।