एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सतगढ गांव के रहने वाले प्रियांशु कापड़ी भारतीय सेना में अफसर बन गए हैं। उनके अधिकारी बनने से गांव में जश्न का माहौल है। उनके पिता बेरीनाग ब्लॉक में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। माता रेखा कापड़ी गृहणी है। 

प्रियांशु ने 12वीं तक की पढ़ाई एशियन एकेडमी से की। पहली मंजिल से कोचिंग करने के बाद वे परीक्षा में सफल रहे। उनकी शानदार सफलता पर ग्राम प्रधान अंजू कापड़ी, एशियन स्कूल के संस्थापक डॉ. स्वामी वीरेंद्रानंद, प्रिंसिपल एमएस बोरा, डीएस धामी आदि ने उन्हें बधाई दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp