एन आई एन,

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस की दूसरी कार्यकारिणी की बैठक आज राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी अविनाश मेहला, प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी, जिला प्रभारी उमेद गढ़िया, सह प्रभारी किरण आर्या की मौजूदगी और जिला अध्यक्ष धीरज बेरी के अध्यक्षता में हुई। 

बैठक में संगठन को अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पंकज जोशी, अशोक लोहिया, आशीष चन्याल, भास्कर कुमार, दीपक सौन, मुकेश ने संगठन की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अभिषेक बोहरा, महासचिव निकिता हावर्ड, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनन्य मेहरा, महासचिव किशन लोहिया, उपाध्यक्ष विशाल खत्री, महासचिव नितिन सागर, संजय कोहली, शुभम भट्ट आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp