एन आई एन,

पिथौरागढ़।  जिला मुख्यालय के नजदीकी इग्यारदेवी निवासी 41 वर्षीय कैंसर पीड़ित सोबन राम का आज ऋषिकेश में जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। सामाजिक संस्था अमन फाउंडेशन ने सोबन राम को ऋषिकेश एम्स भिजवाया। 

उनको भर्ती करने और उनकी पुत्री के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की। फाउंडेशन ने उनकी मदद के लिए धनराशि जुटाई । सोबन के उपचार में रियासी गांव निवासी विनोद , इग्यारदेवी पीएचसी की डॉ. हिमांशी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp