एन आई एन,
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ एयरपोर्ट में 15 जून को यात्री सुविधा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में हवाई यात्रा से संबंधित जानकारी, यात्री अधिकारों, एयरपोर्ट सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक संदीप यादव ने बताया की पिथौरागढ़ से दिल्ली, देहरादून , हल्द्वानी, अल्मोड़ा , एवं मुनस्यारी सहित विभिन्न गंतव्यों से पहाड़ी क्षेत्र को वायु मार्ग से जोड़ा गया है।