एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में मूनाकोट विकासखंड के डाकुड़ा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक 24 वर्षीय युवती ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. अमन आलम ने बताया कि युवती का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले के कारणों का पता लगाकर भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।