एन आई एन,
पिथौरागढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिक्षाविद समाजसेवी डॉ. दुर्गा प्रसाद के निधन से मुनस्यारी में शोक की लहर है। आज भदेली घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें तमाम राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक हरीश धामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम दानू ,राजू धामी, प्रयाग रावत सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।