एन आई एन,
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से जिले भर में शोक की लहर है। पूर्व सैनिक संगठन ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि उनका निधन पूरे राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अपने साथ-साथ देश के लिए कई उत्कृष्ट निशानेबाज तैयार किये। शोकसभा में तमाम पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।