एन आई एन,
पिथौरागढ़। यूकास्ट के सहयोग से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली, राजकीय इंटर कॉलेज बढ़ाबे में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विज्ञान किट के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी दी गई। डा. आयुष जोशी और दिव्या पंत ने विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों को सरल एवं रोचक भाषा में समझाते हुए विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर अवसरों की जानकारी दी।
प्रधानाचार्य हिमांशु प्रताप और सुनीता पांडे ने इस कार्यक्रम की सराहना की। संस्थान के अध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि अन्य विद्यालयों में भी इस तरह के विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।