एन आई एन,
पिथौरागढ़। सोरघाटी प्रीमियर लीग की तैयारियां जोरों पर हैं। इस प्रतियोगिता के विजेता को एक लाख और उपविजेता को ₹40,000 का पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग ले रही डेयरडेविल्स की टीम अपनी तैयारी में जुटी है। टीम के ओनर कबीर सिंह धामी, टीम के कोच त्रिलोक रावत ने बताया कि टीम में रोहित दानू , विशाल जोशी रणजी खेल चुके हैं।
इसके अलावा सात खिलाड़ी उत्तराखंड पुलिस में तैनात हैं। उप शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए प्रदीप कुमार और भारतीय जनता युवा मोर्चा के रोहन बिष्ट भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।