एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। शुक्रवार को कनालीछीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बृजेश कुमार को नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा।
थल क्षेत्र के अंतर्गत गौरव कांडपाल, मनीष कांडपाल, हिमांशु कांडपाल, त्रिभुवन कांडपाल को सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने के आरोप में पकड़ा गया।