एन आई एन,
पिथौरागढ़। अक्टूबर 2023 में 800 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए धारचूला तहसील के गलाती गांव निवासी भगवान सिंह पर लगे आरोप आज न्यायालय में साबित हो गए। भगवान सिंह को पुलिस टीम ने 800 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था।
वह चरस बेचने के लिए आ रहा था। सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी ने उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी शासकीय अधिवक्ता प्रमोद पंत, अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र ने की।