एन आई एन,
पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल की 55 वीं वाहिनी ने चंपावत में आयोजित अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता जीती है। प्रतियोगिता में निरीक्षक रोहित कटारिया ने शानदार प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले 9 खिलाड़ियों का चयन अंतर क्षेत्रक मुख्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने सभी खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि आगामी अंतर क्षेत्रक मुख्यालय प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर वाहिनी को गौरवान्वित करेंगे।