एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक प्रो. देवी दत्त पंत को आज उनकी 107 वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि प्रो. पंत उत्तराखंड के लोगों की समस्याओं को लेकर काफी सजग थे। उन्होंने इसी उद्देश्य से 25 जुलाई 1979 को उत्तराखंड क्रांति दल की नींव रखी थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के भौतिक विज्ञानी होने के साथ-साथ वे कुमाऊं विश्वविद्यालय के पहले कुलपति भी रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर कापड़ी, जनार्दन उप्रेती, जगत मेहता, गिरीश जोशी, राम सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp