एन आई एन,

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज आईटीबीपी के जाजरदेवल परिसर में जागरूकता गोष्ठी और काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जवानों को तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। 

चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वप्ने ने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर हृदय रोग , फेफड़ों की बीमारियां सहित तमाम समस्या खड़ी होती है। जवानों की काउंसलिंग भी की गई। समापन अवसर पर जवानों ने तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प लिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp