एन आई एन,

पिथौरागढ़। नवगठित पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल विजयी रहे। नारायण लाल को 738 मत पड़े। 

भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 514 और तीसरी प्रत्याशी पार्वती देवी को 301 मत मिले। 39 मत अवैध घोषित किए गए। 18 मत नोटा को पड़े। कुल पंजीकृत 2067 वोटरों में से 1612 वोटरों ने मतदान किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp