एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सल्ला चिंगरी गांव में सचल पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 47 बड़े पशु और 15 छोटे पशुओं को दवा उपलब्ध कराई गई। 50 पशुओं को दवा स्नान कराया गया।
डॉ. प्रेमलता बसेड़ा ने ग्राम वासियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। शिविर को संपन्न कराने में पशुधन सहायक दुर्गा सिंह ने सहयोग दिया।