एन आई एन,
पिथौरागढ़। क्लीन एंड ग्रीन सोसाइटी एवं कुमाऊं बाजार डॉट कॉम की संयुक्त पहल पर आज हुडेती क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई का अभियान चलाया गया।

जिला पंचायत राज, विकासखंड और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से इस कार्यक्रम के तहत स्रोतों पर जमा कूड़े कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। संगठन आगे भी अभियान जारी रखेंगे।