एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। गुरुवार को जौलजीबी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरम पुल के पास एक ढाबे में छापेमारी कर पुलिस ने बिशन सिंह को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा, पुलिस ने भगवान सिंह धामी को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया।

बलुवाकोट क्षेत्र अंतर्गत टैंकर चालक संजय कुमार, पिकअप चालक सलीम को नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। बेरीनाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने ढिंगाल गांव में संजय सिंह बोरा को दुकान में अवैध शराब बेचने पर गिरफ्तार किया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विनय खंपा को शराब केए नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया था। थल थाना क्षेत्र के अंतर्गत वारंटी अभियुक्त संतोष सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया गया।