एन आई एन,

पिथौरागढ़। क्लीन एंड ग्रीन सोसाइटी द्वारा मलान में चलाई जा रही नंदी गौशाला का भवन जर्जर हाल हो गया है। जानवरों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। 

लगातार पानी का रिसाव होने से जानवरों के बैठने के लिए सूखी जगह उपलब्ध नहीं हो रही है। इससे जानवर बीमार पड़ रहे हैं। क्लीन एंड ग्रीन सोसाइटी ने जानवरों की सुरक्षा के लिए शीघ्र पहल किए जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp