एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले में मुनस्यारी के मल्ला जोहर में विद्युत लाइन बिछाने का काम कर रहे एक मजदूर की गिर जाने से मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय लत्तू दास निवासी देहरादून  रूपसियाबगड में विद्युत लाइन बिछाने कार्य में मजदूरी करता था।

गुरुवार को लाइन बिछाने के दौरान अचानक  वह जमीन पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से साथी मजदूरों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp