एन आई एन,

पिथौरागढ़। में जिला मुख्यालय के नजदीकी रावल गांव निवासी 60 वर्षीय मोहन सिंह रावत ने आज अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।उनके भाई चंद्र सिंह रावत उन्हें जिला चिकित्सालय लाये, चिकित्सालय पहुंचने तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। 

कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। मोहन सिंह ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है एक लड़का राजस्थान में होटल में काम करता है दूसरा प्राइवेट जॉब करता है लड़की की शादी हो गई है, घर में पत्नी रहती है गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp