एन आई एन,
पिथौरागढ़। के एशियन एकेडमी स्कूल में छात्र परिषद का गठन कर लिया गया है। बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उप जिला अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।

उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सेवा भावना और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। सुजल वल्दिया को हेड बॉय, श्वेता ऐरी को हेड गर्ल, अंशु दिगारी और खुशी चंद को स्पोर्ट्स कैप्टन, तनिष्क चौहान और दिव्या पंत को डिसिप्लिन हेड, धर्मेंद्र सिंह और लक्षिका कन्याल को असेंबली हेड चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वामी डॉ. विरेंद्रानंद महाराज ने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनुशासन, समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवांगी द्वारा किया गया।