एन आई एन,

पिथौरागढ़। में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आज नगर के मोस्टामानू मंदिर में पूजा अर्चना हवन और भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और विकसित भारत के संकल्प की कामना की गई। 

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, मेयर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, जिला महामंत्री इंद्र लुंठी,पूर्व जिला महामंत्री राकेश देवलाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोहरा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp