एन आई एन,
पिथौरागढ़। ब्लड कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही मेधावी छात्रा प्रज्ञा जोशी को 18 जून को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाले शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह सम्मानित करेंगे।
लक्ष्मण सिंह महर कैंपस में समाजशास्त्र विषय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली प्रज्ञा को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। प्रज्ञा ने पिछले वर्ष नेट जेआरएफ परीक्षा में भी सफलता पाई थी। उनकी इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।