एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला जेल में आधुनिक सीसीटीवी सुरक्षा प्रणाली स्थापित कर दी गई है। जेल परिसर में 148 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जो जेल के आंतरिक और बाह्य क्षेत्र पर पूरी निगरानी रखेंगे। कारागार अधीक्षक अनुभव त्रिपाठी ने बुधवार को नई व्यवस्था का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित सुरक्षा उपाय वर्तमान समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे जेल के भीतर पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा, अनुशासन व्यवस्था बनी रहेगी। इस अवसर पर तमाम जेल कर्मी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp