एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में अस्कोट क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षक द्वारा नाबालिक छात्रा से किए गए दुराचार मामले में पुलिस को आज एक महत्वपूर्ण साक्ष्य मिला है। बालिका द्वारा जन्म दिए गए बच्चे के शव की तलाश के लिए आज पुलिस ने एस एसबी के डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के साथ गांव से 35 किलोमीटर दूर जंगल में सर्च अभियान चलाया।

40 सदस्यीय इस टीम को खलगाड गधेरे के पास भ्रूण के अवशेष मिल गए। फॉरेंसिक टीम ने अवशेषों को सील कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोड़े ने कहा है कि बरामद साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच को और अधिक वैज्ञानिक और सशक्त बनाया जाएगा।