एन आई एन,

पिथौरागढ़। डाक विभाग ने आज विजडम नर्सरी एंड स्कूल में आधार नामांकन एवं आधार अपडेट शिविर लगाया। शिविर में नए आधार नामांकन , विवरण में संशोधन , मोबाइल नंबर अपडेट आदि सेवाएं प्रदान की गई। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया। 

डाक विभाग की ओर से डाक निरीक्षक सुशील वर्मा, सिस्टम मैनेजर मयंक पांडे, व्यवसाय विकास सहायक मुकेश त्रिपाठी ने आधार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। विद्यालय परिवार ने शिविर आयोजन के लिए डाक विभाग का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp