एन आई एन,

पिथौरागढ़। कनालीछीना थाना पुलिस ने आज वाइब्रेंट विलेज अमाली पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बुजुर्गों के साथ सीधा संवाद कर उनकी परेशानियां जानी।

इस दौरान लोगों को महिलाओं के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा, साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताये। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। ग्रामीणों को हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए।



Share on Facebook Share on WhatsApp