एन आई एन,
पिथौरागढ़। सेना की पर्यावरण बटालियन में रिक्त 69 पदों पर अगस्त माह में भर्ती कराई जाएगी। 3 अगस्त से 8 अगस्त तक चलने वाली इस भर्ती में सिपाही सामान्य, सिपाही धोबी, सिपाही सफाई वाला ,सिपाही लिपिक, सिपाही शैफ, सिपाही उपकरण मरम्मत, सिपाही दर्जी, सिपाही लोहार जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती की प्रक्रिया देवकटिया मैदान में होगी।
सेवा में भर्ती होने के लिए पूर्व सैनिकों की कोई न्यूनतम आयु नहीं रखी गई है। पूर्व सैनिक को सेना से 5 वर्ष के भीतर सेवानिवृत्ति होना चाहिए। महिला कर्मियों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के वन विभाग में 20 वर्ष की नियमित सेवा के अनिवार्यता रखी गई है।