एन आई एन,

पिथौरागढ़। पिछले दो दिनों से बंद पड़ी न्यू सोबला-दारमा सड़क सोमवार शाम बीआरओ द्वारा यातायात के लिए खोल दी गई। सड़क खुलने के बाद पंचाचूली क्षेत्र के करीब 30-35 फंसे यात्री और स्थानीय वाहन धारचूला की ओर रवाना हो गए।

क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक के अनुसार मार्ग बहाल होने से यात्रियों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बीआरओ ने शाम करीब 7:10 बजे सड़क पर यातायात सुचारु कराया।

सड़क खुलने के बाद 200 से अधिक यात्री सकुशल धारचूला पहुंचे।



Share on Facebook Share on WhatsApp