एन आई एन,
पिथौरागढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहा पिथौरागढ़ चंपावत के 540 एनसीसी कैडेट का प्रशिक्षण आज संपन्न हो गया। कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी ने समापन अवसर पर कैडिटो से कहा कि वह शिविर में सीखी गई चीजों को अपने जीवन में उतारे।
समापन में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा मंत्री गणेश भंडारी उपस्थित रहे। उन्होंने कैडिटों को समर्पित भाव से राष्ट्र के लिए कार्य करने का आह्वान किया। शिविर में कैडेटों को ड्रोन संचालन का तरीका सिखाया गया।