एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारत नेपाल सीमा पर स्थित पंचेश्वर मंदिर के बाबा राम सिंह का आज निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई।
पिथौरागढ़ चंपावत के साथ ही नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पंचेश्वर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बाबा राम सिंह इस क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।