एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उप निरीक्षक कमलेश जोशी ने दिनेश सिंह बिष्ट, हरगोविंद पंत, पंकज सोलंकी, विनोद मेहता, मनमोहन सिंह और दुर्गा सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। इसके अलावा भदेलवाड़ा में डिगर सिंह बोहरा को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। 

झूलाघाट क्षेत्र के अंतर्गत संदीप कुमार को, बेरीनाग क्षेत्र के अंतर्गत धीरज सिंह बिष्ट को, बलुवाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनोज लोहिया को, डीडीहाट क्षेत्र के अंतर्गत चंचल सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। सभी के वाहन सीज कर दिए गए हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp