एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के रूम सकून गांव के निवासी एवं वर्तमान में राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. ललित सिंह इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चुने गए हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से जिले के लोग गदगद हैं। 

भारत, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे कई देशों के सदस्यों से उन्हें भारी समर्थन मिला है। यह उपलब्धि डॉ. ललित सिंह के क्रिटिकल केयर मेडिसिन में शानदार प्रोफेशनल कद और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है। उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष राम सिंह सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp