एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में तमाम आंदोलन में सक्रिय रहे लोकराज जोशी को बैतडी क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया है। बैतडी के मेयर पुष्कर राज जोशी के चाचा लोकराज ने कक्षा 6 से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ से की।
शराब आंदोलन, उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी सक्रिय रहे। वर्तमान में बैतडी जिले में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काफी कार्य कर रहे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।