एन आई एन,

पिथौरागढ़। मूनाकोट बीआरसी में आज सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने पिछले वर्ष सेवानिवृत हुए शिक्षक गीता जोशी, पुष्पा जोशी, राजेश कापड़ी, कुंडल सिंह ,राजेंद्र परिहार ,जीवंती धामी को प्रशस्ति पत्र शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश खर्कवाल और विमल किशोर ने किया। इस दौरान संतोष रावत, करन सामंत, कल्पना थापा, तनुजा जोशी, सुनील कुमार, रिया भट्ट सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp