एन आई एन,

पिथौरागढ़। अस्कोट क्षेत्र में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिक बालिका से दुराचार के मामले में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। चार रोज पूर्व बालिका के परिजनों की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए  थाना अध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने प्राप्त साक्ष्य के आधार पर शिक्षक योगेश कुमार पांडे निवासी पाभै को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया की बालिका का गर्भपात कराया गया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। इसके बाद मामला खुला। डीडीहाट के पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश मलिक ने बताया कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई चल रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बसंत पंत, उपनिरीक्षक मीनाक्षी देव, उप निरीक्षक मनोज चौधरी शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp