कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
एन आई एन,
पिथौरागढ़। कानालीछीना क्षेत्र में कक्षा दस में पड़ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में भीम आर्मी ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने देर रात पीड़ित नाबालिग के स्वजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इसके बाद वह देर सांय अस्कोट कोतवाली की ओर निकले।
भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की है। संगठन के गोविंद बौद्ध ने इंटरनेट मीडिया में लाइव आकर कहा कि इतने संवेदनशील मामले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। नाबालिग के स्वजनों का रोष है। उन्होंने मामले में शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर एसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।