एन आई एन,
बरेली के नवाबगंज के रहने वाले श्रद्धालुओं की एक स्कॉर्पियो आज पूर्णागिरि मार्ग में नायकगोठ के पास एक दुकान से टकरा गई । वाहन में सवार रौनक, अनुष्का, भुवनेश, नीलम, सम्राट और आर्यन घायल हो गए।
सभी घायलों को टनकपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉ. जितेंद्र जोशी ने सभी का उपचार किया। हालत में सुधार होने पर सभी को छुट्टी दे दी गई। घटना के वक्त दुकान के बाहर कोई व्यक्ति नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया।