एन आई एन,
पिथौरागढ़। में आठगांव सीलिंग निवासी एक युवक ने एक महिला सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। युवक अमित सिंह ने कहा की 4 जून को अपने साथी मोनू के साथ यूनुस भंडारी की दुकान पर गए थे। किसी बात को लेकर कहासुनी में जनक सिंह, यूनुस भंडारी और कलावती देवी ने उसके सिर पर पत्थरों से वार कर दिया।
जनक सिंह ने दराती से उस पर हमला किया जिससे उसके पैर में चोट आई और सिर में 11 टांके लगे। घटना की सूचना 112 पर दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। उसी रात कलावती देवी और यूनिस भंडारी ने उसके घर पहुंच कर फिर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि इस मामले में 117/2 धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच एस आई कमलेश जोशी कर रहे हैं जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएगी उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।