एन आई एन,
पिथौरागढ़। में पदोन्नति स्थायीकरण डीएसीपी, एसीपी, सहित विभिन्न लंबित मांगों के साथ ही बायोमेट्रिक, मोबाइल ऐप से उपस्थिती लगाए जाने का फैसला वापस लिए जाने की मांग को लेकर आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को जिले भर के आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने बाहों में काली फीते बांधकर विरोध जताया।
जिला आयुर्वेदिक संघ के अध्यक्ष डॉ राकेश खाती ने कहा कि 13 जून को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 15 जून से चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।