एन आई एन,
प्रभागीय वनाधिकारी के चालक पंकज चंद्र पांडेय ने 32 वीं बार रक्तदान कर मिसाल कायम की। जिला चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज की किडनी में इन्फेक्शन और प्लेटलेट डाउन हो जाने के कारण तत्काल रक्त की जरूरत थी।
चिकित्सा विभाग ने पंकज से रक्तदान के लिए संपर्क किया। वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मरीज का जीवन बचाने में अपना योगदान दिया।