एन आई एन,

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विकासखंड के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट ले गए।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर कर दिया। चिकित्सक आशु अवस्थी ने बताया कि फिलहाल युवती की हालत स्थिर है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

मामले की सूचना मिलने पर प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के लिए प्रशासन को सूचना दी है। तहसीलदार मजिस्ट्रेट विजय गोस्वामी ने युवती ने किन कारणों से जहरीला पदार्थ खाया, इस मामले में युवती के बयान लिए जा रहे हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp